Homeखरोराखरोरा में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन...

खरोरा में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन…

खरोरा। नगर पंचायत खरोरा के विकास को और गति देने के लिए आज एक गरिमामय कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैन गुरजीत कौर भाटिया, बिसौहा देवांगन और भोला यादव ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली. उपस्थित जनसमुदाय और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नए एल्डरमैनों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे और अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ जिला सह-प्रभारी डॉ.आमीन खान विशेष रूप से उपस्थित रहे.

साथ ही नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता अनिल सोनी, सीएमओ ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुमित सेन, रश्मि देवांगन सहित पार्षदगण— दामिनी हेमंत देवांगन, लीला देवांगन, मनीषा कोसले, पुनेन्द्र पाध्याय, शरद साहू, तामेश्वर मरकाम, हेमंत देवांगन एवं नगर पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे.

मैं सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं देता हूँ. हमें विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में खरोरा नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments