Homeछत्तीसगढसाय सरकार की घोषणा पर लगी मुहर: अरुण साव ने दी 95...

साय सरकार की घोषणा पर लगी मुहर: अरुण साव ने दी 95 लाख की मंजूरी, सारंगढ़ में बनेगा नया उद्यान

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। अरुण साव ने उद्यान निर्माण को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments