Homeछत्तीसगढशिक्षक ब्रेकिंग: VSK ऐप को लेकर विभाग सख्त, बिना ऑनलाइन हाजिरी नहीं...

शिक्षक ब्रेकिंग: VSK ऐप को लेकर विभाग सख्त, बिना ऑनलाइन हाजिरी नहीं मिलेगी सैलरी, आदेश जारी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (V.S.K.) ऐप के जरिए शिक्षकों की रियल-टाइम उपस्थिति दर्ज कराने के कड़े निर्देशों के बावजूद कई शिक्षक लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कबीरधाम जिले में कई शिक्षकों द्वारा मोबाइल न होने या मोबाइल खराब होने जैसे बहाने बनाकर V.S.K. ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जा रही थी। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सख्त कदम उठाते हुए ऐसे शिक्षकों का सितंबर 2026 का वेतन प्रतिबंधित (रोक) करने का आदेश जारी कर दिया है।

अब सितंबर का वेतन रोकने की कार्रवाई

विभागीय समीक्षा के बाद जिन कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए या जो बिना सूचना अनुपस्थित मिले, उनका सितंबर 2026 का वेतन आहरण प्रतिबंधित कर दिया गया है।पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा समेत जिले के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक और कर्मचारी विभाग की जारी सूची में शामिल हैं।

मृत और रिटायर्ड कर्मचारियों के नाम भी हटेंगे

DEO ने सभी DDO को VSK ऐप और cgschool.in पोर्टल का रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। मृत, सेवानिवृत्त या स्थानांतरित हो चुके कर्मचारियों के नाम तत्काल हटाने को कहा गया है।शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि VSK ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देशों का पालन नहीं करने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments