आरंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संकुल खमतराई अंतर्गत खमतराई हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला सहित गुखेरा, भोथली और कलई के सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्वक ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्र सेवा व विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

उपस्थित जनों ने समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनमानस से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि दीप प्रज्वलन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक नर्सिंगदास मानिकपुरी, अरविंद वैष्णव, लक्षण लहरी, के.के. साहू, तारामती बंजारे, दिगम्बर बरीहा, सी.एल. एनेश्वरी तारकेश्वर डडसेना समेत शिक्षक पुनेश्वर साहू, भूषण जलक्षत्रि, रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव, घनश्याम साहू, कोमल सिंह राठौर, विमला चौहान, फातिमा जांगड़े, अजीत जांगड़े, विनोद यादव, विष्णु प्रसाद ध्रुव, सीमा राठौर, नीलू देवांगन, प्रभा जलक्षत्रि व कृष्णा चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।



