Homeछत्तीसगढ26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी के रोमांचक मुकाबले जारी

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी के रोमांचक मुकाबले जारी

हेमन्त कुमार साहू,

बालिका वर्ग में बिलासपुर व बस्तर, बालक वर्ग में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर ने दर्ज की जीत

दंतेवाड़ा, 20 सितम्बर 2026। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत दंतेवाड़ा में कबड्डी एवं सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। कबड्डी के मुकाबले दंतेवाड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में तथा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्साह का प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के मुकाबलों में बिलासपुर ने दुर्ग को 45-28 से हराया। बस्तर ने रायपुर को 90-45 से पराजित किया, जबकि दुर्ग ने सरगुजा को 60-43 से हराकर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में बिलासपुर ने रायपुर को 44-22 से शिकस्त दी।

बालक वर्ग में रायपुर ने सरगुजा को 50-44 से हराया। दुर्ग ने सरगुजा के विरुद्ध 63-42 से जीत दर्ज की। बिलासपुर ने रायपुर को 56-12 से पराजित किया। बस्तर ने सरगुजा को 92-24 के बड़े अंतर से हराया, जबकि बिलासपुर ने सरगुजा को 43-15 से शिकस्त दी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments