Homeछत्तीसगढरायपुर में जाम का झंझट होगा खत्म! चंदनीडीह से धमतरी रोड तक...

रायपुर में जाम का झंझट होगा खत्म! चंदनीडीह से धमतरी रोड तक बनेगी नई सड़क

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाकों और रिंग रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सभी विभागों के अधिकारी आज करेंगे निरीक्षण

रायपुर कलेक्टर, निगम कमिश्नर, टाउन प्लानिंग के संचालक और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से आज इस प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करेंगे। मौके पर जाकर यह देखा जाएगा कि सड़क निर्माण में कौन-कौन सी बाधाएं या दिक्कतें आ सकती हैं, ताकि उनका समय रहते समाधान किया जा सके। अधिकारियों के इस दौरे और निरीक्षण के बाद नई सड़क का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जाएगा।

कैसे मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत?

वर्तमान में रिंग रोड-5 (चंदनीडीह) से शहर की ओर आने वाले या भारी वाहनों को पचपेढ़ीनाका जाना ही पड़ता है। इसके लिए टाटीबंध चौक के नए ओवरब्रिज की सर्विस रोड का उपयोग करना पड़ता है, जिससे भारी जाम लगता है। चंदनीडीह से पुराना धमतरी रोड तक नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों को पचपेड़ी नाका जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग इस नई सड़क से कमल विहार की पहले से बनी सड़क होते हुए सीधे पुराने धमतरी रोड तक पहुंच सकेंगे।

इन रूटों पर आसान होगा सफर

इस मार्ग के बन जाने से धमतरी, रायपुर, नवा रायपुर और वीआईपी रोड होते हुए मंदिर हसौद की ओर आना-जाना बेहद सुगम हो जाएगा। भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर-बीरगांव जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

महादेव घाट विसर्जन कुंड के लिए भी बनेगी नई सड़क

गणेश और दुर्गा विसर्जन के लिए मौजूदा समय में मुख्य सड़कों पर भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के रायपुरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ-2 के पहले मनुआस रियलिटी से एक नई सड़क बनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments