Homeछत्तीसगढबेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

  • खेतों में खड़ी और कटी फसल पर संकट, मौसम की मार से किसान परेशान

तिल्दा नेवरा। प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल पकने की अवस्था में है, वहीं कई किसानों ने कटाई और मिसाई की तैयारी कर ली है। ऐसे समय में अचानक हो रही बारिश से खेतों में खड़ी फसल और खलिहानों में रखी कटी फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

किसानों का कहना है कि पहले ही खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज और दवाइयों के महंगे दाम तथा मौसम की अनिश्चितता से वे परेशान हैं। अब बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

किसान मुकेश कुमार साहू सरोरा ने कहा कि किसान पूरे साल मेहनत करके अपनी फसल तैयार करता है, लेकिन जब फसल घर लाने का समय आता है, तब प्रकृति की मार उसकी मेहनत पर पानी फेरने लगती है। शासन-प्रशासन को किसानों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराना चाहिए तथा पात्र किसानों को उचित मुआवजा और राहत प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम खेतों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करे, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को सरकारी सहायता से वंचित न होना पड़े।

किसानों का सवाल है कि आखिर हर बार मौसम की मार झेलने वाला अन्नदाता अपनी मेहनत और लागत की भरपाई कैसे करेगा?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments