Homeछत्तीसगढबिलासपुर में जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो...

बिलासपुर में जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने किया निलंबित

बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जमीन बंटवारे के एवज में कथित तौर पर रिश्वत लेते एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है।

25 हजार रुपये लेते दिखे पटवारी
वायरल वीडियो में पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पदस्थ पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को कथित रूप से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब एक साल पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, पटवारी सस्पेंड
जैसे ही यह वीडियो प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए आरोपी पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

इस घटना के बाद से पचपेड़ी थाना क्षेत्र और पूरे बिलासपुर राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन अब मामले की आगे की जांच में जुट गया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments