Homeसूरजपुरअस्पताल में दारु-मुर्गा पार्टी का वायरल हुआ VIDEO, दो कर्मचारी हुए निलंबित

अस्पताल में दारु-मुर्गा पार्टी का वायरल हुआ VIDEO, दो कर्मचारी हुए निलंबित

सूरजपुर। जिले के लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़े एक वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सूरजपुर के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को अस्पताल परिसर में कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से मांसाहार और मदिरा सेवन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच की।

जांच के आधार पर वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 रंजीत जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियां सेवा आचरण नियमों के अनुरूप नहीं हैं। इसलिए दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

सीएमएचओ ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। यदि जांच के दौरान किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो के बाद जिले में सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में अनुशासनहीनता या सेवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments