Homeछत्तीसगढप्रेमिका के घर की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों...

प्रेमिका के घर की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दुर्ग। जिले के अंजोरा क्षेत्र में प्रेमिका के मकान की छत पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी सिद्धांत दान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले सिद्धांत अपनी प्रेमिका और दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रेमिका से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद सिद्धांत घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और शव छत पर पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल अंजोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस शराब पार्टी में मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक की मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या में से किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments