हेल्थ

अगर कम करना चाहते है अपना वजन तो बालों और पेट के लिए बेहतर है मुनगे की पत्तियां…

सहजन यानी मुनगा छत्तीसगढ़ में खूब खाया जाता है। इसकी पत्तियों की विशेष तौर से बनाई गई भाजी कमरछठ त्योहार के दिन खाई जाती है। इसकी पत्तियों के विशेष गुण के कारण ही इसका पाउडर अब बाजार में काफी बिक रहा है। आज हम जानेंगे इसकी पत्तियों के फायदे… यकीनन ये जानने के बाद आप इसका इस्तेमाल जरूर करेंगे।

 मुनगा ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियों में भी प्रोटीन का मात्रा भरपूर रूप से होती है। अस्थमा, गठिया, यौग संबंधी समस्याओं में  मुनगे की पत्तियों का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। मुनगे की पत्तियों में केल के पत्तों से भी 7 गुना अधिक पोटेशियम होता है। इतना ही नहीं इसकी पत्तियों में दूध से भी दोगुना प्रोटीन मौजूद होता है। मुनगा की पत्तियों को कई लोग मोरिंगा के नाम से जानते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, बी 1 (थियामिन), बी 2 (राइबोफ्लेविन), बी 6, बी 3 (नियासिन) और फोलेट से भरपूर मात्रा से होता है। इतना ही नहीं मुनगे की पत्तियां कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस जैसे खनिज तत्वों से भरपूर होता है। बालों को सुरक्षित रखने वाली विटामिन ई भी इसमें भरपूर रूप से होता है।

 प्रोटीन से है भरपूर  

मुनगे की पत्तियों में अमीनो एसिड के साथ अन्य प्रोटीन की मात्रा भी उच्च रूप से होती है। ऐसे में अगर  शरीर में प्रोटीन की कमी है, तो मुनगे की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है।  यह एक हाई-एमिनो एसिड डाइट है, जो  शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में  मदद करता है। मुनगे  की पत्तियों के सेवन से खोई ताकत दोबारा लौट सकती है। अगर   शरीर किसी बीमारी के चलते कमजोर हो चुका है, तो नियमित रूप से इसकी पत्तियों का सेवन करने से लाभ मिलता है।

 वजन को करे कम  

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो मुनगे की पत्तियों का सेवन करें। इसकी पत्तियों में वजन को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण   पेट काफी भरा-भरा रहता है। मुनगे  की पत्तियों के सेवन से  भूख कंट्रोल रहती है। ऐसे में वजन कम होना स्वभाविक है। इसके साथ ही मुनगे  की पत्तियों में क्लोरोजेनिक एसिड नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर के फैट को नैचुरल रूप से कम करने में  मदद करता है। इसके साथ ही इसकी पत्तियों में शर्करा के स्तर को कम करने का गुण होता है, जो  शरीर के चयापचय से जुड़ा होता है। शरीर में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मेटाबॉलिज्म मदद करता है।

 ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

शरीर में शर्करा की मात्रा हाई होने से डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा होता है। डायबिटीज के कारण दिल से संबंधित समस्या बढऩे का खतरा भी काफी ज्यादा होता है। ऐसे में शरीर में शर्करा की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। मुनगे की पत्तियों में आइसोथियोसाइनेट्स मौजूद होता है, जो ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने में   मदद करता है।

 स्किन और बालों के लिए है बेहतर

मुनगे की पत्तियों में विटामिन ए होता है, जो   स्किन को सॉफ्ट करने में  मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों को लंबा और घना करने में आपकी मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी प्रचुरता होती है, जो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है। इसमें करीब 30 एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं।

  कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कंट्रोल 

अलसी और ओट्स की तरह ही मुनगा की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में  मदद करती हैं। इन पत्तियों को खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार किया जाता है।

 लिवर को रखे सुरक्षित  

मुनगे की पत्तियों के सेवन से यकृत कोशिकाओं की मरम्मत काफी तेजी से होती है। इन पत्तियों में पॉलीफेनोल की हाई सांद्रता होती है, जो यकृत को ऑक्सीडेटिव क्षति होने से बचाव करने में  मदद करते हैं। सहजन की पत्तियों के सेवन से यकृत में प्रोटीन का स्तर बढ़ता है, जिससे   लिवर सुरक्षित रहता है।

 हड्डियों को रखे स्वस्थ्य 

सहजन की पत्तियों में ना सिर्फ प्रोटीन की अधिकता होती है, बल्कि इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी समृद्ध रूप से होता है, जो आपकी हड्डियों को सुरक्षित रखता है।  सहजन की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया जैसे रोगों से निपटने में  मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button