छत्तीसगढ़

धान खरीदी से संतुस्ट किसान-अनिल टंडन

आरंग। प्रदेश भर में हो रहे धान खरीदी से किसानो की अंतुष्टि की खबरों को नकारते हुए। औपचारिक निरीक्षण करते स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल टंडन ने खबर का खंडन करते धान खरीदी व्यवस्था की तारीफ की और कहा- संतुष्ट और खुश है किसान’

स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल टंडन व चंदूलाल वर्मा ने नरदहा उपार्जन धान खरीदी केंद्र निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ने धान खरीदी केन्द्र (मंडी)में उपश्थित किसानों को होने वाले समस्या पूछा उनसे धान खरीदी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी किसानों ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि वे इस व्यवस्था से संतुष्ट और खुश है। उनका धान अच्छे दामों पर बिक रहा है।

सभी किसानों के धान खरीदने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। और उन्हें पहले टोकन देते हुए उनका धान खरीदने के निर्देंश है। उन्होंने बताया कि सभी किसानों से उनकी पात्रता के अनुसार पूरा धान खरीदा जायेगा और इसके लिए किसानों के सूची भी चस्पा की गई है।

निरीक्षण के दौरान जहां में किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था की प्रति संतुष्टि और प्रसन्नता व्यक्त की टोकन के संबंध में समिति प्रबंधक द्वारा संतोषजनक जानकारी दी
सहकारी नरदहा समिति प्रबंधक श्री नरेश वर्मा ने बताया कि लगभग 70 % किसान की धान खरीदी हो चुकी है। वर्तमान में 23386 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है । नियमित 10900 क्विंटल परिवहन हो चुका है । वही उठाव में थोड़ी विलंब की जानकारी दी तथा लगभग 12486 क्विंटल धान वर्तमान में शेष भरी बारदाना है।वही आगामी 8-10 दिनों के लिए अतिरिक्त 18 गठान अतिरिक्त बोरी होने की जानकारी दी।

तथा अभी तक धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होने की जानकारी दी।नरदहा धान खरीदी केंद्र में लगभग 900 किसान पंजीयन की जानकारी दी । निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक श्री नरेश वर्मा श्री चंदूलाल वर्मा हितेश गायकवाड़ सहित किसान कमलनारायण वर्मा बांटेश्वर वर्मा शोभा साहू रामजी वर्मा रामचंद्र साहू नरोत्तम वर्मा रोशन टंडन मोनू वर्मा विवेक वर्मा सहित किसान गण रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button