छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे 400 भाजपाई गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। जिले में भाजपा का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन जारी है। जांजगीर के कचहरी चौक मे चल रहे इस प्रदर्शन में पूरे जिले से भारी तादात मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। आज के आंदालन का मुख्य मुद्दा किसानों को धान खरीदी के दौरान हो रही समस्याओं से जुड़ा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में समाज का हर तबका भारी परेशानी के दौर से गुजर रहा है। किसान परेशान हैं। धान खरीदी में अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनावी घोषणा पत्र के वादे को निभाए, किसानों के खाते मे चौथे किश्त की राशि डाले, दो साल के बोनस के वादे को पूरा करे, धान खरीदी की अवधी 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाए। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट घेराव करने के पहले ही पुलिस ने भाजपाइयों को रोक दिया इस दौरान करीब 400 भाजपा कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button