क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गांजा की तस्करी करते पकड़ाई दो महिलाएं, 21 किलो मादक पदार्थ जब्त

जगदलपुर। गांजे की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इनके सारे पैतरे नगरनार पुलिस के सामने फेल हो रहे है। इसी क्रम में नगरनार पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 2 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत बाजार में एक लाख पांच हजार रूपये आंकी गई है। बस्तर जिले के लिए यह पहला ऐसा मामला है,जिसमें गिरफ्तार दोनों तस्कर महिलाएं है।

नगरनार टीआई शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िशा की तरफ से गांजा लाया जा रहा हैं। इसके बाद नगरनार पंचायत चौक के पास जांच शुरू की गई।

मुखबिर के बताये अनुसार दोपहिया गाड़ी गुजरने लगी तो इनकी जांच की गई। एक दोपहिया वाहन में सवार दो महिलाओं को रोक गया  और पूछताछ की। इनके वाहन से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है।

इसकी कीमत बाजार में एक लाख पांच हजार रूपये आंकी गई। पकड़ी गई महिलाओं का नाम अंजली ठाकुर और राम कुमारी ठाकुर है और दोनों जबलपुर की रहने वाली है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए, इन्हें कोर्ट में पेश किया गया,जहाँ से इन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button