क्राइमछत्तीसगढ़

BIG BREAKING : बीजापुर में मुठभेड़ के बाद 21 जवान लापता, एक ही शव जिला मुख्यालय लेकर लौटी टीम..

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार दोपहर को 3 घंटे तक हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़# के बाद से 21 जवानों की कोई खबर नहीं है। पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि पुलिस अधिकारी पहले ही कर चुके है।

बड़ी संख्या में जवानों के लापता होने से आशंका जताई जा रही है शहादत का आँकड़ा बढ़ सकता है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर के विश्वस्त सूत्र समेत बीजापुर के पत्रकार दे रहे हैं।

बीजापुर के पत्रकारों ने बताया कि अब तक केवल एक शहीद जवान का शव जंगल से जिला मुख्यालय में लाया गया है। जबकि 24 घायल जवान बीजापुर और 7 घायलों को सीधे घटना स्थल से हेलिकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लाया गया है। पत्रकारों ने कहा है कि सुबह तक स्थिति साफ हो पाएगी कि इस मुठभेड़ में कितने जवानों की शहादत हुई है।

पत्रकार ने बताया कि जिला मुख्यालय में 5 जवानों को आईसीयू में रखा गया है। जबकि अन्य नॉर्मल वार्ड में है।मुठभेड़ में पुलिस की अधिकारियों ने एक महिला नक्सली के मारे जाने की बात भी कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button