छत्तीसगढ़

राजधानी के नगर निगम ने बुजुर्ग का किया अंतिम संस्कार, विदेशों में रह रहे परिजनों को दिखाया लाइव

रायपुर। इंडोर स्टेडियम में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग का 16 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके शव को लेने कोई नहीं आया तो शव को मेकाहारा के मरचुरी में रखवा दिया गया। इसके बाद रायपुर नगर निगम ने अखबार में विज्ञापन और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिजनों की खोजबीन की गई। जानकारी होने पर मंगलवार को उनके परिजन खोजबीन करते पहुंचे।

इसके बाद उनका मौदहापारा कब्रिस्तान में सम्मान अंतिम संस्कार किया गया। मृतक का नाम इकबाल बाला ( 84 ) है। वे जल संशाधन विभाग से रिटायर होकर अभनपुर में निवासरत थे। उनके एक भाई और बहन अमेरिका में और एक बहन पाकिस्तान में रहती हैं। जल संशाधन विभाग में ही पदस्थ स्व. अरुण गुप्ता के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध था।

वे स्व.गुप्ता के पुत्र डॉ.अंकुर गुप्ता निवासी न्यू शांति नगर को अपने पोते की तरह मानते थे। वे साल 2017 से डॉ. अंकुर गुप्ता के साथ ही रह रहे थे। इस परिवार के स्व. इकबाल बाला समेत 5 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती थे।

इनमें से दो लोगों का निधन भी हो गया। डॉ. गुप्ता स्व इकबाल बाला को इंडोर स्टेडियम में लाकर भर्ती किए थे। भर्ती करने के बाद उन्हें लगातार खोजते रहे। उनके बारे में जानकारी मिल नहीं पा रही थी। परिजन परेशान थे। मंगलवार को जब उनके बारे में उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने निगम के अधिकारियों से सम्पर्क किया। इसके बाद उन्होंने उनके रिश्तेदारों से चर्चा की। बूढ़ापारा निवासी समाज सेवी मो. ताहिर की मदद से उनका शाम को मौदहापारा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button