छत्तीसगढ़

खाद बीज मे बेतहासा वृद्धि के विरोध मे नवापारा ग्रामीण कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

अभनपुर। मोदी सरकार द्वारा रासायनिक उर्वरक खाद बीज मे बेतहासा वृद्धि एवं आबंटन मे कटोती के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के तत्वाधान से ग्राम पोंड के बस स्टैंड मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन किया गया था।

उक्त धरना प्रदर्शन मे मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू विधायक अभनपुर पहुँच कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाते संबोधित करते हुए कहा कि हमारे छ. ग. राज्य कृषि प्रधान राज्य है। जो कि हमारे राज्य के आम नागरिक का दिन चर्या एवं अपने परिवार का भरण पोषण का साधन कृषि पर ही आधारित है। इसीलिए हमारे छ ग के कांग्रेस सरकार का मुख्य एजेण्डा एवं योजना किसानो के लिए ही बनाई जा रही है।

जिससे किसान आत्म निर्भर एवं सक्षम हो सके जिससे छ ग राज्य एक विकसित राज्य मे शुमार हो सके। लेकिन केंद्र के मोदी सरकार जब से प्रदेश मे कांग्रेस सरकार स्थापित होकर अपने कर्तव्य का उचित निर्वाहन एवं विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओ को सफल क्रियानवयन से लोक प्रियता हासिल शुरू किया है तब से आँख की किरकिरा एहसास कर सवैन्धानिक अधिकार का हनन कर सौतेला व्यवहार करना शुरू कर दिया।

जो एक किसान विरोधी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है। लेकिन हमारे प्रदेश के जनता एवं किसानो ने हमारे कांग्रेस पार्टी पर विश्वास कर जो आशीर्वाद एवं सहयोग से सरकार बनाने मे अहम भूमिका निभाई है। उसमे हमारी सरकार प्रतिबद्ध एवं जनसेवा मे हमेशा कायम रहेगा।

 

उक्त कार्यक्रम मे गिरधारी साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण) चंद्रहास साहू, डामन साहू श्रवनचंद्राकर (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण) आशुतोष तिवारी (पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर) श्रीमति अरुणा शुक्ला (पूर्व जिला पंचायत रायपुर) पारसनाथ साहू (किसान नेता) भागवत साहू (पूर्व अध्यक्ष एवं सरपंच नवागांव) कृष्णा चक्रधारी (सदस्य माटी कला बोर्ड) उत्तम साहू (सदस्य जनपद सदस्य अभनपुर) ओमप्रकाश साहू (सरपंच पोंड) खोरबाहरा साहू (कोषाध्यक्ष) सोहन देवांगन हरीशचंद साहू (महामंत्री) साधु राम ध्रुव (उपाध्यक्ष) ओमप्रकाश वर्मा (पूर्व सदस्य जनपद) पुरुषोत्तम साहू. विजय यदु (कांग्रेस नेता) मोहन देवांगन. बबलू वैष्णव संजय यादव (सचिव) तिलक राम साहू. (सरपंच प्र.) रमेश वर्मा. टिकु यादव (परसदा) चंद्रहास साहू (अध्यक्ष साहू समाज परिक्षेत्र चंपारन) लालजी साहू (अध्यक्ष इंटक) भूणेश्वर् साहू (उपसरपंच सुंदरकेरा) गोपेश ध्रुव (सयुक्त महामंत्री) राम सेवक साहू. विमल पटेल (टीला) कली राम वर्मा महेंद्र वर्मा हिमांचल पाल . रामसाय पाल. कामता खेलवार (गोरभट्टी) इंद्र गोपाल निर्मलकर. संतोष साहू. (तामासिवनी) हुलाश राम साहू. गजराज साहू (डोमा) आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button