क्राइमछत्तीसगढ़

तखतपुर क्षेत्र में टोनही का आरोप लगाकर महिला से मारपीट

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में टोनही होने का आरोप लगाकर में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश कर रही है। देवतरा में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना 22 जुलाई की है। वे रात आठ बजे अपने घर में खाना बना रही थीं। इस दौरान गांव में रहने वाले संजय बंजारे और सतकुमार बंजारे उनके घर में घुस आए।

युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर महिला ने रसोई से निकलकर युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। तब युवकों ने अपने भाई अनंत कुमार पर जादू टोना करने का आरोप लगाया। साथ ही अपने भाई को ठीक नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद महिला को धक्का देकर मारपीट की। इसी बीच महिला का पुत्र वहां आ गया। उसने किसी तरह बीच-बचाव किया। महिला ने बताया कि घटना से गांव में उसकी बदनामी हो गई है। इससे वह परेशान है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने टोनही प्रताड़ना और मारपीट का जुर्म दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि मोहल्ले की बात होने के कारण उसने इसकी शिकायत थाने में नहीं की। लेकिन इसके बाद गांव में उसकी बदनामी होने लगी। इसके बाद महिला ने परिवार वालों के कहने पर इसकी शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस टोनही प्रताड़ना और मारपीट का जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button