छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी जयंती पर भाजपा ने चलाया अकोलीकला में स्वच्छता अभियान

आरंग। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जारी सेवा समर्पण अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के ग्राम अकोली कला (भाऊ) में भाजपा मंडल आरंग के महामंत्री देवनाथ साहू के नेतृत्व में ज्योति महिला स्व सहायता समूह एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गांव के प्रमुख जगह की साफ-सफाई का संदेश देकर स्वच्छता अभियान चलाया गया

देवनाथ साहू ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों के भारत का साकार रूप से जिसमें साफ-सफाई, स्वच्छता आत्मनिर्भर, और आपसी प्रेम जैसे अनेक सामाजिक व मानव उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करके उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का भारत हमें बनाना है।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी-1 कार्यकर्ता ननीता तिवारी, आंगनबाड़ी-2 कार्यकर्ता परमिला साहू, आंगनबाड़ी सहायिका ,सावित्री दुबे, सरस्वती साहू ज्योती महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष टेमीन साहू, सचिव तामेश्वरी साहू, सदस्य दशोदा यादव,मीनू साहू, नंदनी साहू,उमा साहू, भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू ,योगेश्वर धीवर सहदेव साहू, भारत साहू, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button