छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कवर्धा झंडा विवाद में पीड़ितों से मिलने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोका

रायपुर। कवर्धा में निर्मित हालात का जायजा लेने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल सदस्यों को पीड़ित परिजनों से मिलने नहीं दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भाजपा के स्थानीय नेताओं से चर्चा की। इसके बाद पीड़ित पक्ष से मुलाकात करना चाहा तो प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया।

इसके विरोध स्वरूप में प्रतिनिधिमंडल व कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार को जरा भी प्रदेशवासियों की चिंता नहीं है। कवर्धा में जो हालात निर्मित हुआ है ​इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button