कोरबा। : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहा में आज शाम घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम भाईयों पर अचानक घर दीवार ढह गया। जिससे तीनों मलबे में दब गए। जब तक तीनों को बाहर निकाले उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
बता दें कि ग्राम राहा में बसंत यादव का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि बसंत यादव के तीन बेटे जिसमें 4 साल का रूबेश, 6 साल का रितेश और 8 साल का रूपेश शाम के वक्त अधूरे दीवार के पास खेल रहे थे। एकाएक दीवार भरभराकर ढह गया, इस घटना में तीनों बच्चें दीवार के मलबे के नीचे दब गये।
उधर घटना की जानकारी होते ही घरवालों के बीच चीख पुकार मच गई। मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। आनन फानन में मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
2 minutes ago
बलौदा बाजार में बस में चैन स्नैचिंग: कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों समेत बस थाने पहुंचाई, संदिग्धों से पूछताछ जारी
16 minutes ago
Check Also
Close

