हेल्थ

क्या आपको मालूम है अंडे के ये फायदे, वजन घटाने से लेकर लिवर हेल्थ तक निभाता है अहम रोल, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

हेल्थ : अंडे को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं, क्या इसे खाने से वजन कम होता है ? क्या यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है ? क्या लिवर के लिए यह सुरक्षित है ? नाश्ते की प्लेट से लेकर जिम डाइट तक अंडा चर्चा का विषय बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंडा उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यही कारण है कि वेट लॉस डाइट में अंडे को शामिल किया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को लेकर भी कई भ्रांतियां हैं। शोध बताते हैं कि सीमित मात्रा में अंडा खाने से ज्यादातर स्वस्थ लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता। बल्कि इसमें मौजूद अच्छे फैट और पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करना चाहिए। लिवर हेल्थ की बात करें तो अंडे में कोलीन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो लिवर के सही कामकाज के लिए जरूरी है। यह फैटी लिवर की समस्या को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

अंडा एक अच्छा ब्रेकफास्ट

डॉक्टर के अनुसार, अंडा एक बेहतरीन सोर्स है प्रोटीन का, सुबह के समय इनका सेवन आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा रखते हैं और बिना किसी उतार-चढ़ाव के लगातार एनर्जी देते हैं। सुबह के समय प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट आपकी फालतू स्नैकिंग को भी कम करने में मदद करता है।

अंडे फैटी लिवर के लिए अच्छे हैं ?

विशेषज्ञों की माने तो हां, अगर कम मात्रा में खाएं, अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन शुगर इनटेक को कंट्रोल करने में मदद करता है और लिवर की पूरी हेल्थ को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है फैटी लिवर वालों के लिए अंडे खाना ठीक माना जा सकता है।

अंडे के प्रमुख फायदे

  • उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन
  • वजन घटाने में सहायक
  • आंखों के लिए लाभकारी (ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन)
  • मांसपेशियों की मजबूती
  • लिवर को सपोर्ट करने वाला कोलीन

विशेषज्ञों की मानें तो संतुलित मात्रा में अंडे का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित और सेहतमंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button