खरोराछत्तीसगढ़रायपुर

अनिल सोनी बने छत्तीसगढ़ कन्नौजिया सोनार समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष

अनिल सोनी बने छत्तीसगढ़ कन्नौजिया सोनार समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष

खरोरा। छत्तीसगढ़ कन्नौजिया सोनार समाज की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा विस्तार करते हुए खरोरा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद स्वर्णकार की अनुशंसा और प्रदेश सचिव भागवत सोनी की आधिकारिक सहमति के पश्चात की गई.

इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा मेरा मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच बनाना और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से समाज के कल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करना है. साथ ही सोनी ने छत्तीसगढ़ कन्नौजिया सोनार समाज के “नव नियुक्त” पदाधिकारीयो को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button