छत्तीसगढ़बिलासपुर

‘इसे खाना याददाश्त तेज होगी’, आधा किलो बादाम मैडम की टेबल पर फेंका, 1 साल से सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रहा था युवक

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकारी दफ्तर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सीधा सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है। एक युवक अपनी फाइल के लिए पूरे एक साल तक चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर बार जवाब मिला फाइल गुम है। परेशान होकर युवक ने इस बार अलग ही तरीका अपनाया। वह 500 ग्राम बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और सीधे अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिए। फिर बोला “खाइए, याददाश्त तेज होगी… शायद फाइल मिल जाए।

युवक का कहना है कि उसने फ्लैट खरीदा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन की फाइल एक साल से नहीं मिल रही। हर बार वही बहाना सुनकर उसने ये अनोखा विरोध किया और पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिस्टम की लेटलतीफी पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं अधिकारी अब जांच की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button