भाजपा नेता ने नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार…

बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के विरुद्ध एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने, जानबूझकर अपमान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
आरोपी से पूछताछ जारी
बांसडीह क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जयशंकर मिश्र ने मंगलवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता की तहरीर पर सोमवार रात राज कमल वर्मा (35) नामक भाजपा नेता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस आरोपी राज कमल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवती ने लगाए ये गंभीर आरोप
इस बीच, किशोरी और उसकी छोटी बहन का वीडियो बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें किशोरी का आरोप है कि राज कमल 28 अक्टूबर 2024 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। किशोरी की 14 वर्षीया छोटी बहन ने वीडियो बयान में राज कमल पर छह माह से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित किशोरी का अदालत में बयान दर्ज कराया जा रहा है। इस बीच, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि राज कमल वर्मा पार्टी का स्थानीय नेता है।



