छत्तीसगढ़रायपुर

अभनपुर वि.खं. के सभी विद्यालयों के रसोईयों का प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अभनपुर वि.खं. के सभी विद्यालयों के रसोईयों का प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अभनपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विकासखण्ड अभनपुर के रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बजरंग दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखण्ड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 650 रसोइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से सीधे जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन में रसोइयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने फोर्टिफाइड चावल के महत्व, उपयोगिता एवं उसके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने में सहायक है। रसोइयों से भोजन बनाते समय स्वच्छता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार साहू ने रसोइयों को भोजन निर्माण में व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोईघर की साफ-सफाई, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार की आवश्यकता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य जानकी साहू द्वारा स्वच्छता के साथ सही मन से भोजन बनाने एवं परोसने पर जोर दिया।

मास्टर ट्रेनर बसंत दीवान, हेमंत साहू, टिकेंद्र साहू, सोमा बनिक, शशिकिरण साहू द्वारा प्रशिक्षण को व्यवहारिक स्वरूप देते हुए रसोइयों को फोर्टीफाइड चावल के महत्व, उपयोगिता, फोर्टिफाइड चावल को बनाने की सही विधि, रसोईघर की स्वच्छता, गैस एवं अन्य ईंधन के सुरक्षित उपयोग तथा भोजन वितरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को पीपीटी एवं वीडीयो के माध्यम से समुचित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र को संवादात्मक बनाते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button