एंटरटेनमेंट

9 दिन बाद सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘पेद्दी’ का धमाका, राम चरण का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई। साउथ सुपरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म Peddi को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 9 दिन शेष हैं और इसी बीच मेकर्स ने राम चरण का एक नया दमदार पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसका जुनून, उसकी जंग, उसकी जीत… पर्दे पर आ रहा है महा-धमाका, सिर्फ 9 दिन बाकी।” इसके साथ ही बताया गया कि फिल्म 4 जून 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग और दमदार लुक्स में नजर आ रहे हैं। वहीं Janhvi Kapoor का बोल्ड और विद्रोही अंदाज भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा Shiva Rajkumar, Jagapathi Babu और Divyenndu Sharma भी अपने किरदारों में प्रभाव छोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता A. R. Rahman ने तैयार किया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर को पांच भाषाओं में अब तक 17.5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

भोपाल में 23 मई को आयोजित ‘पेद्दी’ का म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी चर्चा का केंद्र बना रहा। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ निर्देशक Buchi Babu Sana तथा ए.आर. रहमान ने मंच साझा किया।

फिल्म में राम चरण एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे खिलाड़ी के संघर्ष और बदलाव को दर्शाती है, जो खेल की अलग-अलग विधाओं में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है।

‘पेद्दी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म का निर्माण ‘वृद्धि सिनेमाज’ ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’, ‘सुकुमार राइटिंग्स’ और ‘आईवीवाई एंटरटेनमेंट’ के सहयोग से किया है। फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर आर. रत्नावेलु, प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला और एडिटर नवीन नूली शामिल हैं।

उत्तर भारत में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी Jio Studios ने संभाली है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि 4 जून से यह दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button