
कॉलेज छात्रा की पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या का अंदेशा
भैंसा। मिली जानकारी अनुसार ग्राम भैंसा की युवती स्वेता वर्मा पिता स्व : चरण वर्मा उम्र लगभग 20-22 वर्ष कल पेपर दिलाने के लिए पलारी कॉलेज गयी थी जो शाम को घर नहीं पहुंची थी खोजबीन करने के बाद आज सुबह खपरी खार के एक खेत मे एक पेड़ पर उसका फंदे पर टंगा हुवा शव बरामद किया गया खबर लिखें जाने तक क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शव का सिनाख्त किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया उपयुक्त जानकारी के आधार पर किसी भी तरह की घटना का अंदेशा नहीं लगाया जा सकता यह पूर्ण जांच के बाद ही साफ हो पायेगा की यह आत्महत्या है या सोची समझी साजिश के तहत हत्या।



