युवक ने खुद को हिंदू बताकर रचाई शादी, फिर धर्म परिवर्तन और गोमांस खाने का दबाव, पति समेत तीन गिरफ्तार

ठाणे। महाराष्ट्र के जिले के उल्हासनगर में एक युवती ने अपने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे शादी की और बाद में उसकी असली पहचान सामने आई।
जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम “विजय” बताया था। बाद में शादी के बाद उसे पता चला कि युवक की असली पहचान इमरान शेख है। इसके बाद उसे बिहार ले जाया गया, जहां उस पर धर्म परिवर्तन और धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पर बुर्का और हिजाब पहनने तथा गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। साथ ही, परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।
युवती का यह भी कहना है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य परिजनों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



