नेशनल/इंटरनेशनल

अमिताभ बच्चन को क्यों जाना पड़ा अस्पताल? तबीयत को लेकर परेशान फैंस, सामने आई वजह

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक उनके मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती जैसी वायरल खबरों ने फैंस की चिंता बड़ा दी। सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती नहीं हुए थे, वह केवल अपने नियमित हेल्थ चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल गए थे।

बताया जा रहा है कि बिग बी हर महीने रूटीन मेडिकल चेकअप करवाते हैं और इसी सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे। चेकअप के बाद वह सीधे अपने घर लौट आए।

परिवार के करीबी सूत्रों ने भी साफ कर दिया है कि अमिताभ बच्चन पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें गलत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button