छत्तीसगढ़रायपुर

स्कूल जा रहे मासूम को पानी टैंकर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार…

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे 15 साल के बच्चे को तेज रफ्तार पानी टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा हादसा सड्डू स्कूल के पास हुआ और इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महावीर शर्मा रोज की तरह स्कूल जा रहा था, तभी पीछे से आए टैंकर ने उसे चपेट में ले लिया। सबसे दर्दनाक बात ये रही कि टायर चढ़ने के बाद बच्चा कुछ सेकंड तक उठने की कोशिश करता रहा, लेकिन फिर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ड्राइवर मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया।

पुलिस अब CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। एक बाइक सवार की मौजूदगी भी वीडियो में दिखी है, जिससे हादसे की वजह को लेकर जांच और तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button