आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने दिया श्रद्धांजलि

पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने दिया श्रद्धांजलि

आरंग। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने पंडित नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और आधुनिक भारत की मजबूत नींव प्रदान की। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर सार्थक संवाद भी किया।

कार्यक्रम में आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, मंडल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा , शोभा साहू, घनश्याम साहू, धन्ना साहू , नारायण कुर्रे , सत्येंद्र चेलक , शिवलाल साहू , पूनम साहू , जगदीश साहू , महेंद्र साहू , निखिल वंशे , हरिचंद पांडे , रामकृत साहू , खेलू साहू , दिलहरन यादव , इंदु कुर्रे , दौलत निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं साथीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button