छत्तीसगढ़सरगुजा

200 शिक्षकों से करोड़ों की ठगी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सरगुजा। अंबिकापुर के बलरामपुर जिले के राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी इलाके के सरकारी स्कूलों मे पढ़ाने वाले शिक्षको के नाम लोन स्वीकृत कराकर करोड़ो रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी ने शिक्षकों के नाम अलग-अलग बैंको से लोन स्वीकृत कराया और शिक्षकों को झांसा दिया कि लोन का 60 फीसदी हिस्सा वह खुद रखेगा और 40 फीसदी शिक्षकों को देगा लेकिन 100 फीसदी लोन खुद वहन करेगा।

थाना पहुंचे पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि उनके जैसे करीब 200 शिक्षकों से ऐसी ठगी सरगुजा संभाग में की गई है। माना जा रहा है कि अब और भी कई शिक्षक थाना पहुंच कर अपनी रिपोर्ट लिखा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button