क्राइमछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में सरपंच की धारदार हथियार से की हत्या, एसपी ने कहा- मामले की तसदीक की जा रही

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना इलाके में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी फेंके है। एसपी अभिषेक पल्लव ने सूत्रों के आधार पर घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम नक्सलियों ने धारदार हथियार से हिरोली सरपंच की हत्या की है। घटना आज शाम 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में की हत्या की है। घटना के बाद में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी फेंके है। आज हिरोली में मेला था इसके के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

 

 

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली है कि हिरोली सरपंच की हत्या कर दी गई है। घटना की तस्दीक की जा रही है। इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button