नेशनल/इंटरनेशनल

वॉट्सऐप में अब इंस्टाग्राम जैसा फीचर भी मिलेगा…

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप एक नया और खास फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस को बेहतर तरीके से शेयर कर सकेंगे और जिन लोगों को चाहेंगे वहीं देख पाएंगे. इसके लिए यूजर्स को और ज्यादा कंट्रोल्स मिलेंगे. Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट् में बताया है कि एक नए फीचर पर काम हो रहा है, जिसका नाम स्टेटस लिस्ट होगा. इसमें यूजर्स करीबी दोस्त की एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे, उसके बाद आसानी से स्टेटस उन लोगों को शेयर कर सकेंगे.

ऐसे में यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी. स्टेटस लिस्ट फीचर की मदद से यूजर्स मल्टीपल लिस्ट बना सकेंगे और अपनी पसंद के मुताबिक उनके साथ स्टेटस शेयर कर पाएंगे. इस तरह का फीचर इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद है. एंड्रॉयड ऐप के लिए अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज पर है. वॉट्सऐप इसी फीचर को आईओएस के लिए भी तैयार कर रहा है. ऐसे में यूजर्स कस्टम स्टेटस तैयार कर सकेंगे. आसान से शब्दों में समझें तो वॉट्सऐप स्टेटस भी इंस्टाग्राम की तरह ज्यादा पर्सनल हो जाएगा. आप अलग-अलग लोगों के लिए अलग ऑडियंस सेट कर सकेंगे.

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें आसानी से देखा जा सकता है. इमेज में दिखाया है कि ये यूजर्स को स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम ऑडियंस बनाने की सुविधा देगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है और सभी टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसका स्टेबल वर्जन जारी किया जाएगा. मौजूदा समय में वॉट्सऐप पर ये ऑप्शन मिलते हैं माय कॉन्टैक्ट्स माय कॉन्टैक्ट्स, इनको छोड़कर सिर्फ इनके साथ शेयर करें वॉट्सऐप पर मौजूदा समय में ये ऑप्शन यूजर्स को सुविधा देते हैं कि उनका स्टेटस कौन देख सकता है. इससे यूजर आसानी से अपना कंटेंट आसानी से शेयर करते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button