बिलासपुर

युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और लड़के से अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। तब युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीजा निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा है। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था।

 

पड़ोस के लड़के से अवैध संबंध का शक

 

बताया गया कि जगेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि सकरी में पड़ोस में रहने वाले किसी लड़के से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि डेढ़ महीने पहले जगेंद्र अपनी पत्नी को लेकर गांव में आकर रहने लगा गया था। मगर दोनों के बीच झगड़ा शांत नहीं हो रहा था। बार बार विवाद होता था।

 

बोला-मैंने बीवी को मार दिया

 

रविवार सुबह दोनों पति-पत्नी खेत में घास काटने गए थे। मगर वहां भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पास रखा कुल्हाड़ी उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार किए।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी थाने गया और बोला कि साहब मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। ये जानने के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने ही पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button