छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन हो गया है, उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने दुख जताया है। शेखर दत्त 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक राज्यपाल थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ. शेखर दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके थे। वह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन पर रक्षा मंत्रालय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सम्मानित सैनिक और दूरदर्शी प्रशासक बताया है, जिनका योगदान भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में सदैव याद किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button