नोरा फतेही हुई दर्दनाक हादसे का शिकार, शराबी युवक ने मारी कार को टक्कर, जानिए अभी कैसी है हालत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही शुक्रवार दोपहर यहां उपनगरीय अंबोली के लिंक रोड पर एक कार दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में विनय सकपाल (27) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कार ने उस वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारी थी, जिसमें अभिनेत्री सवार थीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि विनय शराब के नशे में था। नोरा सनबर्न संगीत समारोह में एक प्रस्तुति देने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद, उन्होंने दक्षिण मुंबई में आयोजित समारोह में भाग लिया।
डॉक्टरों ने बताया कि नोरा फतेही को हल्का झटका लगा है और आराम की सलाह दी गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने काम पर लौटने पर जोर दिया और रात में सनबर्न 2025 में शामिल हुईं।



