Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग बेटी पर थी लिव – इन बॉयफ्रेंड की नजर गलत तरीके...

नाबालिग बेटी पर थी लिव – इन बॉयफ्रेंड की नजर गलत तरीके से करता था टच, अब बहन के साथ मिलकर रची गहरी साजिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला और उसकी बहन पर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने के गंभीर आरोप लगे है। पुलिस के मुताबिक़, दोनों महिलाओं ने मिलकर युवक की हत्या की और बाद में सबूत छिपाने के लिए घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की।

पहले सिर पर हमला, फिर गला घोंटकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, 23 जून को ट्रॉनिका सिटी स्थित किराये के मकान में किरण और उसकी बहन काशिश ने जाकिर की हत्या कर दी। आरोप है कि किरण ने पहले डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों बहनों ने कपड़े के तौलिये से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की और पंखे की ब्लेड भी मोड़ दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। बाद में किरण ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और बताया कि जाकिर ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस का दावा – हत्या पहले से थी तय

पुलिस के अनुसार, किरण ने जाकिर के मोबाइल से उसके भाई को भी फोन कर आत्महत्या की बात कही। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां भी परिजनों को यही बताया गया। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि हत्या की प्लानिंग 23 जून की सुबह ही बना ली गई थी।

बेटी को लेकर था विवाद

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि जाकिर की किरण की 13 वर्षीय बेटी के प्रति गलत नीयत थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वह बेड टच भी करता था। घटना वाले दिन बच्चों को पहले कैब में बैठाकर बाहर भेज दिया गया। इसके बाद जाकिर घर में अकेला रह गया और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में इस्तेमाल डंडे को दोनों बहनों ने छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपा दिया था। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments