खरोरा : ग्राम पंचायत बिठिया के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका व आशा दीदियों की सम्मान व साथ में ही पोषण पर हल्का पुल्का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा, व पूर्व जनपद सदस्य डॉ सुरेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। आंगन मिलन के इस कार्यक्रम में अन्न प्राशन व गर्भवती माताओं की गोद भराई के साथ साथ मातृ शक्ति व बच्चों की खेल प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुआ।इसके साथ साथ पोषण से संबंधित रेडी टु ईट व अन्य सामाग्री से विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी तैयार किए थे व अनेक प्रकार के भाजी व पोषक तत्व से जुड़ी कुछ हरी सब्जियां भी प्रदर्शनी के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री सविता साहू व सहायिका श्रीमति दिनेश्वरी साहू द्वारा स्टाल लगाए गए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं आशा दीदियों का सम्मान दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा साड़ी,बुके व श्री फल से किया गया साथ ही साथ खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा द्वारा आंगन मिलन कार्यक्रम की बधाई देते हुए व उपस्थित मातृ शक्ति व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार के महत्वपूर्ण विभिन्न योजनाये आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित होती है । महिलाओं के लिए जन्म से ही सरकार द्वारा योजना चालू हो जाती है ,बेटी जन्म लेते ही शासन द्वारा माताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 6 हजार व मजदूर कार्ड के माध्यम से 20 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।
वर्मा ने शासन की महती योजना हर घर मुनगा,घर घर मुनगा अभियान को भी सफल बनाने मातृ शक्ति से आह्वान किया व मुनगा से होने वाले फायदे के बारे में भी बताई और कहा कि गर्भवती माताओं को संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए व छोटे बच्चों को 6 माह तक स्तनपान जरूर कराना चाहिए और 6 माह बाद ऊपरी आहार जैसे खिचड़ी , केला जो बच्चे आसानी से पचा ले ऐसी आहार जरूर देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष दुलारी सुरेन्द्र वर्मा, दिनेश साहू एस एम सी अध्यक्ष, पंच मति राधिका साहू, बिन्दु साहू, रामहीन, पदमा, चमेली साहू सहित मितानिन हेमा, उषा, मीना साहू व विजेता में केशरी साहू, सुमन साहू, भारती व जया साहू सहित गांव के गणमान्य नागरिक व माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।




