नई दिल्ली। फेंगशुई हो या फिर वास्तु शास्त्र मुख्य द्वार को दोनों में ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। दरअसल इसे वो जगह मानते हैं जहां से घर में खराब या अच्छी ऊर्जा प्रवेश करती है। इसी वजह से हमेशा इसे साफ और सजाकर रखने की सलाह दी जाती है। मुख्य द्वार को सजाने के लिए लोग कई तरह का डेकॉर करते हैं। विंड चाइम, मूर्ति, प्लांट्स और पायदान समेत कई चीजों को यहां रखा जाता है। अगर यहीं पर फेंगशुई के कुछ उपाय कर लिए जाए तो काफी हद तक घर में नेगेटिव ऊर्जा को आने से रोका जा सकता है। आज पायदान से जुड़े कुछ उपाय के बारे में जानेंगे। फेंगशुई के नियमों के अनुसार पायदान के नीचे कुछ चीजें रखने से बहुत लाभ मिल सकते हैं।
- सेंधा नमक या फिर फिटकरी
फेंगशुई के अनुसार पायदान के नीचे सेंधा नमक या फिर फिटकरी रखने से नेगेटिव एनर्जी को घर में आने से रोका जा सकता है। बस आपको एक पोटली या फिर कागज में थोड़ा सा सेंधा नमक या फिर फिटकरी लेना है। माना जाता है कि ये पोटली बाहर से आने वाली हर खराब ऊर्जा को अपने अंदर समेत लेती है। अगर घर में घुसते ही आपको भारीपन सा महसूस होता है या फिर मन भारी-भारी सा लगने लगता है तो इस उपाय को किया जा सकता है। इस उपाय को करते हुए बस ध्यान रखने वाली बात ये है कि इसे समय-समय पर बदला जाए। - फेंगशुई वाले सिक्के
आपने देखा होगा कि फेंगशुई के तीन सिक्के आते हैं जोकि लाल रंग के रिबन में बंधे होते हैं। इन्हें फेंगशुई में काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे पायदान के नीचे रखने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। फेंगशुई के अनुसार घर में बरकत लाने के लिए ये उपाय सबसे अच्छा है। पढ़ने में ये उपाय बहुत ही आसान लग सकते हैं लेकिन फिर भी इससे जुड़ी बातों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
अगर आपका पायदान फटा हुआ है या फिर गंदा है तो उसे तुरंत बदल दें। कोशिश करें कि मुख्य दरवाजे के सामने ज्यादा कबाड़ ना रखें और ना ही कोई टूटा हुआ सामान यहां पर रहने दें। मुख्य द्वार पर कभी भी जूते या फिर चप्पलों का ढेर ना लगाएं। फेंगशुई के अनुसार मुख्य द्धार जितना अच्छा और साफ होगा घर में पॉजिटिव ऊर्जा उतनी ही आएगी। इससे घर का माहौल काफी अच्छा रहने लगेगा। - कितने दिन में बदलें ये चीजें?
अगर आप अपने पायदान के नीचे फिटकरी या फिर सेंधा नमक रखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे 15 से 30 दिन के अंदर बदल दें। इसके बाद फिर से वहां पर नई पोटली या फिर कागज रख दें। वहीं चीनी सिक्कों को आप दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं। हालांकि इन्हें भी कुछ दिन में साफ कर लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


