Homeछत्तीसगढस्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू दिखाकर...

स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, चाकू दिखाकर काटी चोटी

बेमेतरा, 22 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही 10वीं कक्षा की छात्रा को कुछ युवकों ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया, उसके साथ छेड़छाड़ की और उसकी चोटी काट दी।

इलाके में आक्रोश और तनाव
इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों में इस घटना को लेकर गहरा गुस्सा देखा जा रहा है।

सदमे में छात्रा और परिजन
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह वारदात हुई। इस भयावह घटना के बाद से पीड़ित छात्रा और उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर पुलिस प्रशासन पर टिकी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments