Homeछत्तीसगढCC रोड़ में लापरवाही पड़ी भारी, CM हेल्प लाइन पर शिकायत के...

CC रोड़ में लापरवाही पड़ी भारी, CM हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली के पथरिया विकासखंड के ग्राम सिलदहा में सीसी रोड निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है.

सिलदहा ग्राम निवासी मनोज वर्मा एवं अजय राजपूत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि गांव में स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया गया है.

इतना ही नहीं यहां पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं होने से बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर रहा है. ऐसे में गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.

इस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार तत्काल जांच कर की गई और ग्राम पंचायत सिलदहा के सचिव भूपत राजपूत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments