Homeछत्तीसगढCG विधानसभा सदन में अमानक दवाओं की खरीदी पर उठाए गए सवाल…

CG विधानसभा सदन में अमानक दवाओं की खरीदी पर उठाए गए सवाल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।

प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमानक दवाओं की खरीदी पर सरकार को घेरेंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और हत्या की घटनाओं का मामला उठाएंगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन, फायर स्टेशनों की सुविधा, कौशल विकास योजना के तहत रोजगार और तकनीकी विश्वविद्यालयों की परीक्षा प्रणाली से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। ध्यानाकर्षण में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार और सरकारी प्रेस में प्रिंटिंग कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजेगा।

3 नए विधेयक होंगे पेश, 4 संशोधन विधेयकों पर होगी चर्चा

प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के अलावा सरकार सदन में 3 नए विधेयक भी पेश करेगी। इनमें अग्निशमन सेवा, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और कारोबार को आसान बनाने से जुड़े विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा भाड़ा नियंत्रण, निजी विश्वविद्यालय, वैट और जीएसटी कानून में संशोधन से जुड़े 4 विधेयकों पर भी चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments