नई दिल्ली। भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को पास हो गया. इसके बाद बिल को चर्चा के लिए राज्यसभा में रखा जाएगा. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ध्वनि मत के आधार पर बिल को पास कर दिया. बिल पास होने से पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन को संबोधित किया था.
राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट तक सदन में अपनी बात रखी. उन्होंने यह दावा किया कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए.
इसके जवाब में जितेंद्र सिंह ने कहा, “राहुल जी कहते हैं कि गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री ने दिया और उसका प्रमाण भी नहीं दे पाए. गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट, डीएम, एसडीएम देता है.” उन्होंने आगे कहा, “राहुल को सार्वजनिक जीवन के अनुभव का भी अभाव है. गोली नहीं चली, टियर गैस का इस्तेमाल हुआ.




