नई दिल्ली/देश डेस्क। देश भर में गणेश चतुर्थी के पावन त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। भगवान गणेश के स्वागत के लिए मंदिरों से लेकर घरों तक में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विघ्नहर्ता के स्वागत में उनके सबसे प्रिय मोदक का प्रसाद सबसे खास माना जाता है। पारंपरिक रूप से चावल के आटे, गुड़ और नारियल से बनने वाले मोदक के स्वाद में इस बार लोग थोड़ा नया प्रयोग कर रहे हैं। डिजिटल युग और बदलती पसंद के बीच, इस बार चॉकलेटी मोदक का क्रेज काफी बढ़ गया है।
आधुनिकता और परंपरा के इस बेहतरीन मेल को लोग घर पर ही बेहद आसान तरीके से तैयार कर रहे हैं। नारियल और मेवों (Dry Fruits) के अनूठे मेल से बनने वाली यह रेसिपी न सिर्फ शुद्ध है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। त्योहार के इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को यह चॉकलेटी खूब पसंद आ रहा हैं।
क्यों खास है चॉकलेटी मोदक?
त्योहारों पर मिलावट के डर से बचने के लिए लोग घर पर ही मिठाइयां बनाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में चॉकलेटी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। कोको पाउडर या डार्क चॉकलेट, कद्दूकस किए हुए नारियल और बारीक कटे हुए मेवों के साथ मिलकर इसे झटपट तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी उन बच्चों के लिए भी एकदम परफेक्ट है जो पारंपरिक मिठाइयों से दूर भागते हैं।
बाजार के महंगे और मिलावटी मोदक की जगह, इस बार आप भी बप्पा को अपने हाथों से बने इस नए स्वाद का भोग लगाकर इस गणेशोत्सव को और भी खास बना सकते हैं।




