Homeछत्तीसगढनशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने ली शपथ

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने ली शपथ

रायपुर। भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा रायपुर में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संचालित IRCA, ODIC, SLCA एवं CBPLI परियोजनाओं के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

अभियान के तहत विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से भी भारत सरकार द्वारा जारी शपथ-पत्र भरवाए गए तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में IRCA, ODIC, SLCA एवं CBPLI परियोजनाओं से जुड़े सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति की ओर से समाज के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments