बंगाल के कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अनुसार, मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो यहां इलाज के लिए आए थे।
बताया जा रहा है कि मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है.
पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस कारण से लगी और होटल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.




