Homeछत्तीसगढबारिश से गंगरेल व मोडमसिल्ली बांध में बढ़ी पानी की आवक, शत...

बारिश से गंगरेल व मोडमसिल्ली बांध में बढ़ी पानी की आवक, शत प्रतिशत हुआ जलभराव

धमतरी। धमतरी जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध में पानी की आवक बढ़ गई है और बांध का जलस्तर करीब 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 32 टीएमसी की क्षमता वाले गंगरेल बांध में 29 टीएमसी से अधिक पानी जमा हो चुका है।

कैचमेंट एरिया में हो रही झमाझम बारिश के कारण बांध में फिलहाल करीब 3,500 क्यूसेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। मौसम का यही रुख बना रहा तो आने वाले समय में बांध में पानी की आवक और बढ़ने की संभावना है।

जल आवक लगातार बढ़ने की स्थिति में गंगरेल बांध के गेट खोले जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन को हर घंटे बांध के जलस्तर और पानी की आवक की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगरेल बांध प्रदेश के प्रमुख और बड़े बांधों में से एक है और धमतरी समेत आसपास के इलाकों में इसके जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments