Homeछत्तीसगढरतनपुर महामाया मंदिर विवाद के बाद BJP का बड़ा एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा...

रतनपुर महामाया मंदिर विवाद के बाद BJP का बड़ा एक्शन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेशाना बेगम पद से मुक्त

बिलासपुर। रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में हुए विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। BJP जिला बिलासपुर ग्रामीण ने रतनपुर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेशाना बेगम को उनके पद से मुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई विवाद के बाद सामने आए फोटो-वीडियो और पुलिस की कार्रवाई के बीच की गई है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक रेशाना बेगम को पद से मुक्त रखा गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

22 अगस्त को महामाया मंदिर परिसर में हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त को रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट की स्थिति भी बनी। घटना के बाद मौके के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

वायरल वीडियो में एक महिला नेत्री के विवाद के दौरान चप्पल से मारपीट करने का मामला सामने आया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से विरोध-प्रदर्शन भी किया गया।

पुलिस ने दर्ज की थी FIR

घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एससी/एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लिया गया है।

जांच पूरी होने तक पद से हटाया

विवाद को लेकर बढ़ते विरोध और पुलिस जांच के बीच BJP जिला बिलासपुर ग्रामीण ने रेशाना बेगम के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी के आदेश के अनुसार उन्हें जांच पूरी होने तक पद से मुक्त किया गया है।

BJP की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब महामाया मंदिर विवाद को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग की जा रही थी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पद से मुक्त करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments